09 May 2025, 13:37:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डॉ अंबेडकर नगर-यशवंतपुर एक्सप्रेस दो महीने के लिए निरस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2023 5:12PM | Updated Date: Dec 6 2023 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। रतलाम मंडल के इंदौर से चलने वाली डॉक्टर अंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 दिसंबर से आगामी दो मा तक निरस्त रहेगी। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को अन्य माध्यम से यात्रा करनी होगी। बेंगलुरु मंडल में प्रस्तावित ब्लॉक के कारण ट्रेन को निरस्त किया गया है। इससे पहले भी ब्लॉक प्रस्तावित किया गया था लेकिन तकनीक ही कारणों से ब्लाक निरस्त कर दिया गया।

दक्षिण पश्चिम रेलवे बेंगलूरु मंडल के श्रीसत्यसाई प्रशांति निलयम एवं बसंपल्लि स्टेशन के मध्य टनल ब्रिज संख्या 65 ए के मरम्मत कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेने निरस्त रहेगी। 10 दिसम्बर से 04 फरवरी तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19301 डॉ. अम्बेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वही 12 दिसम्बर से 06 फरवरी तक यशवंतपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19302 यशवंतपुर डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

डॉ अंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्रियों को अन्य विकल्प का चुनाव करना होगा। इंदौर के अंबेडकर नगर से चलने वाली यह ट्रेन दो माह तक निरस्त रहेगी। पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को बुकिंग की राशि वापस की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों के लिए इसको लेकर सूचना जारी की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके। यात्री इस ट्रेन की अपेक्षा अन्य विकल्प का पहले से चयन कर सके। इस रूट पर अन्य वैकल्पिक ट्रेनो का चयन भी किया जा सकता हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »