20 Apr 2024, 06:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आजादी की लड़ाई में भाजपा का कोई भी नहीं: कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:04AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज राष्ट्रवाद की बात करती है, जबकि हकीकत ये है कि देश की आजादी की लड़ाई में भाजपा का एक भी सदस्य शामिल नहीं था। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है, जबकि हकीकत ये है कि देश की आजादी की लड़ाई में भाजपा का एक भी सदस्य शामिल नही था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ मत पढ़ाओ, बल्कि कांग्रेस से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति सीखो।
 
उन्होंने कहा कि देश को अराजक शासन से मुक्त कराने के लिये आज दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ भारत का स्वर्णिम भविष्य लिखने को बेताब है। ये लड़ाई किसी को लाभ या हानि पहुँचाने की नहीं बल्कि भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि भारत बचाने के इस अभियान की जय, भारत माता की हर संतान की जय..।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »