29 Mar 2024, 15:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने धरना दिया भोपाल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 7:05PM | Updated Date: Dec 9 2019 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग आठ माह पहले एक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ति परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान आज यहां धरना दिया। चौहान ने पहले ही धरने पर बैठने की घोषणा की थी और वे दिन में यहां रोशनपुरा चौराहे पर अन्य भाजपा नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए। चौहान का कहना है कि यहां मनुआभान की टेकरी क्षेत्र में आठ माह पहले बारह वर्ष की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। 

इस मामले में अभी तक पीड़ति परिवार को न्याय नहीं मिला है। इसी बात को लेकर वे धरने पर बैठे हैं। चौहान के साथ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य नेता भी धरने पर बैठे। पुलिस के  ऐहतियातन सुरक्षा संबंधी प्रबंधों के बीच चौहान अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाणगंगा चौराहे से आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद चौहान अपने सीमित प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »