26 Apr 2024, 05:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शासकीय महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में अध्यक्षों का मनोनयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 7:58PM | Updated Date: Oct 23 2019 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 136 शासकीय तथा स्वशासी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समितियों में अध्यक्षों का मनोनयन किया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार 35 महाविद्यालयों में विधायकों को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनका अध्यक्षीय कार्यकाल विधायक पद के कार्यकाल तक रहेगा। इसी तरह, 101 महाविद्यालयों में समाज सेवियों एवं शिक्षाविदों को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष तक रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »