19 Apr 2024, 02:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लड़कियों को ऐसे करें इम्प्रेस, कभी नहीं होंगे फेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 11:50AM | Updated Date: Jun 17 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 आज के समय में रिलेशनशिप में रहना जैसे लोगों की जरूरत बनती जा रही है। ऐसा माना जाता है कि भगवान ने हर किसी के लिए किसी को बनाया है लेकिन इसके बावजूद हम अपने भावी पार्टनर को लेकर परेशान रहते हैं और हर खूबसूरत चेहरे में अपने जीवनसाथी या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड को खोजते रहते हैं। प्यार की इस तलाश में कई बार हमारा ध्यान लोगों की मन की खूबसूरती की तरफ नहीं जाता है।
 
लड़के अक्सर चाहते हैं कि कोई बेहद खूबसूरत लड़की उनकी गर्लफ्रेंड हो। इसके लिए लड़के हर पैंतरा आजमाते हैं। लड़के सोचते हैं कि ऐसा क्या काम करें कि उनकी ड्रीम गर्ल उनसे इम्प्रेस हो जाए और उनके प्रपोजल को जल्दी से हां कर दे।
 
कभी कभी तो लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के चक्कर में क्रेजी आशिकों की तरह व्यवहार करने लगते हैं जिससे लड़कियां काफी डर जाती हैं और उनसे एक फासला बना लेती हैं। लड़के लड़कियों के इस बिहेव को देखकर काफी मायूस हो जाते हैं। उन्हें लगता है आखिर हम ऐसा क्या करें कि लड़की हां कर दें।
 
आइये आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स कि कोई भी लड़की कभी आपको न नहीं बोल पाएगी - 
 
- लड़कियों को मैच्यौर लड़के पसंद होते हैं। लड़कियों को लड़कों की बचकानी और जबरदस्ती मनमर्जी थोपने की आदत बिलकुल भी नहीं पसंद आती है। इसलिए जब लड़कियों के साथ रहें तो अपनी हरकतों पर थोडा काबू रखें।
 
- लड़कियों को ऐसे लड़के अच्छे लगते हैं जो उन्हें रिस्पेक्ट दें। लड़कियों को बेमिजाज लड़के बिलकुल भी नहीं पसंद होते हैं।
 
- लड़कियों को तुरंत प्रपोज न करें। पहले उनसे दोस्ती करें और उन्हें समझने का प्रयास करें। धीरे धीरे उन्हें अपने दिल की बात बताएं। यदि आप एकदम से लड़की से अपने मन की बात बताएंगे तो वो घबराकर मना कर सकती है।
 
- लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें वक्त दें। जब भी आप दोनों साथ वक्त बिताएं तो पहले उनकी सुनिए और फिर अपनी बात रखिये। इससे आपके रिश्ते में प्रेम बरक़रार रहेगा।
 
- लड़कियों से मुलाक़ात के वक्त पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें। लड़की से मिलने से पहले साफ-सुथरे कपड़े पहनें, शेव बनाएं और डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल जरूर करें ताकि वो आपको मना न कर सकें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »