26 Apr 2024, 15:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

जियो -सिस्को को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में मिला अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 7:12PM | Updated Date: Feb 27 2018 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में तहलका मचाने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो को उसके टेक्नोलॉजी पार्टनर सिस्को को स्पेन में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 'बेस्ट मोबाइल ऑपरेटर सर्विस फॉर कंज्यूमर' पुरस्कार से नवाजा गया है। जियो द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, जियो टीवी ऐप को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ग्लोबल मोबाइल अवार्ड 2018 की ' बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट' श्रेणी में अवार्ड दिया गया है।  दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने इस मौके पर कहा,यह राष्ट्रीय गर्व की बात है कि भारत की एक नयी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी को इतने प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर सम्मानित किया गया है।" जियो के अध्यक्ष मैथ्यू उम्मन ने कहा कि सिस्को के साथ हमारे संयुक्त प्रयासों को वैश्विक पहचान मिली और यह वास्तव में भारत की जीत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »