09 May 2025, 14:38:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पकडे़ गए दिल्ली के शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाले, छत्तीसगढ़ से 3 बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2023 12:03PM | Updated Date: Sep 29 2023 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश शातिर चोर बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास रिकवरी भी की है।  दरअसल, दिल्ली के जंगपुरा में रविवार को एक ज्वेलर्स शोरूम से 25 करोड़ की चोरी हुई थी। यह शोरूम उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का है। चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था। चोर छत काटकर शोरूम में घुसे थे। 

शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी। जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है। इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी। शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी। कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे। चोरों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी तो पूरी साफ कर दी, लेकिन चांदी की ज्वेलरी छोड़ दी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »