09 May 2025, 13:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधा, फिर इतना पीटा की चली गई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2023 12:11PM | Updated Date: Sep 27 2023 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुंदर नगरी निवासी इसार के रूप में की गई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पूर्वोत्तर दिल्ली में कुछ लड़कों ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को चोर होने के संदेह में एक खंभे से बांध दिया और कुछ देर तक लाठियों से पीटते रहे। 

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10:46 बजे एक कॉल आई, जिसमें फल विक्रेता अब्दुल वाजिद ने बताया कि जब वह शाम करीब 6:30 बजे घर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे इसार को घर के बाहर पड़ा देखा। इसार के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और वह दर्द में था। इसार ने उन्हें बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कुछ लड़कों ने उसे जी4 ब्लॉक, सुंदर नगरी के पास पकड़ लिया था। उन्हें लगा कि वह चोर है। बता दें कि इसार अपने चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी हत्या से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने बताया कि कुछ युवकों ने चोरी के शक में उसे एक खंभे से बांध दिया। उन्होंने उसे कुछ देर तक लाठियों से पीटा। उसने अपने हमलावरों की पहचान सुंदर नगरी इलाके में जी-4 ब्लॉक के पास रहने वाले कुछ लड़कों के रूप में की है। मंगलवार शाम करीब सात बजे इसार ने अपने घर पर दम तोड़ दिया। अब्दुल वाजिद ने पीसीआर को कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामला दर्ज कर इसार पर हमला करने वाले लड़कों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »