26 Apr 2024, 13:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह ठंड - कोहरा छाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 12:35PM | Updated Date: Jan 14 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में सोमवार सुबह लोगों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ा। राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत आंकी गयी। सूरज चढ़ने के दौरान कई घंटों तक हल्की धुंध छायी रहने के आसार हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिर्ग्री ऊपर रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »