19 Mar 2024, 17:22:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में बोले PM मोदी - कांग्रेस पहले अपनी 4 पीढ़ियों का हिसाब दे, मैं तो 4...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 3:49PM | Updated Date: Nov 16 2018 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार को छोड़ किसी और कांग्रेसी नेता को 5 साल के लिए पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की चुनौती दी है, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा करती है तो वे मान जाएंगे कि पंडित नेहरु जी के कारण कोई आम कांग्रेसी भी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बन पाया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से कई बार इस तरह से बयान आ चुके हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की नीतियों की वजह से आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सका है। कांग्रेस नेताओं के इसी बयान पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटलवार किया।  प्रधानमंंत्री ने यह बयान आज छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान दिया। 
 
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सूबे के अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने कांग्रेस की एक नहीं 4 पीढ़ियों को परखा है, कांग्रेस पहले अपनी 4 पीढ़ियों का हिसाब दे, मैं तो 4 साल का हिसाब देता ही फिरता हूं। प्रधानमंत्री ने रैली में छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट करने की भी तारीफ की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »