26 Apr 2024, 08:30:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गांजा तस्करी के मामले में दोषी को सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 3:30PM | Updated Date: Feb 12 2020 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की एक अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में दोषी पाए जाने पर एक व्यक्ति को पंद्रह साल की सजा और एक लाख रुपए अर्थदंड सुनाया है। विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने कल मुकेश भारती को यह सजा सुनायी। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार रायगढ़ जिले की सरिया थाना पुलिस ने एक वाहन में एक सौ किलोग्राम गांजा के साथ मुकेश भारती को कुछ माह पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी गांजा ओड़िसा से उत्तरप्रदेश ले जा रहा था। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पूरी कार्रवाई करने के बाद आरोपपत्र अदालत में पेश किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »