08 May 2024, 08:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था जिसे लोगों में खूब पसंद किया था। रणवीर को इस फिल्म के लिए पहला अवॉर्ड मिल मिला है।
 
दरअसल हाल ही में 'हेलो अवॉर्ड 2018' का आयोजन किया गया। इसी अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रणवीर को सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर का खिताब मिला है। जब रणवीर फिल्म पद्मावत के लिए अपना पहला अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचे, तो वहां पर उन्होंने अपने इस अवॉर्ड को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को डेडिकेट किया।
 
रणवीर ने कहा कि, शुक्रिया हेलो, संजय सर मुझे अपनी प्रतिभा को दिखाने का यह अवसर देने के लिए आपका शुक्रिया। आपने मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया जिसे भारतीय सिनेमा में याद किया जाएगा। 'एंटरटेनर आॅफ द ईयर' पद्मावत के लिए यह मेरा पहला अवॉर्ड है। अलाउद्दीन खिलजी को पहला अवॉर्ड। मैं इस अवॉर्ड को सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर श्रीदेवी को डेडीकेट करना चाहूंगा।
 
भारतीय सिनेमा में उनका काफी योगदान है। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। बता दें कि रणवीर अब रोहित शेट्टी की नई फिल्म सिम्बा में नजर आएंगे। इस फिल्म के निमार्ता करण जौहर होंगे। इसके अलावा रणवीर जोया अख्तर की फिल्म गुल्ली बॉय में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »