20 Apr 2024, 10:14:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पूजा बेदी पर छाया प्यार का खुमार, 47 की उम्र में पांचवी बार दिल दे बैठीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 11:46AM | Updated Date: Mar 8 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट पूजा बेदी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि 47 साल की उम्र में पूजा एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि पूजा के स्कूल फ्रेंड मैनेक कॉन्ट्रेक्टर हैं। पूजा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। इससे पहले पूजा 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं। फिलहाल वह स्कूल फ्रेंड मैनेक कॉन्ट्रेक्टर को डेट कर रही हैं। 

स्कूल में मैनेक पूजा के सीनियर हुआ करते थे। तीन साल सीनियर मैनेक और पूजा की स्कूल में कभी बात नहीं हुई थी बाद में दोनों, व्हाट्स ग्रुप में मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया था कि वह मैनेक को डेट कर रही हैं। वह गोवा के रहने वाले हैं।
 
गोवा में उनका एक रेस्त्रां है और पिछले साल जब पूजा गोवा गई थीं तो वह मैनेक के घर पर ही रुकी थीं। दोनों करीब 4 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि पूजा बेदी ने 1994 में तकरीबन साढ़े तीन साल तक डेटिंग के बाद फरहान फरनीचरवाला से शादी कर ली थी। ये रिश्ता ज्यादा लंबे टाइम तक नहीं चल सका और 12 साल बाद दोनों ने डिवोर्स ले लिया। इसके बाद पूजा का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »