09 May 2025, 16:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस का ठेका अब अर्बन नक्सलियों के पास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2023 7:55PM | Updated Date: Sep 25 2023 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा शो किया। उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि 'मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। जब मोदी गारंटी देता है, तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है।' मोदी ने महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने वाले 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का जिक्र किया। इसी बहाने उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया। मोदी ने कांग्रेस पर कहा, 'कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। अब कांग्रेस एक कंपनी बन गई है। नारों से लेकर नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है। ये ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की चल रही है।'
 
'कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छाशक्ति खो दी है। उसके जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई, अब अपना ठेका दूसरे लोगों को दे दिया है। ये ग्राउंड पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता महसूस कर रहा है। कांग्रेस जमीन पर लगातार खोखली हो रही है।' PM ने आग्रह करते हुए कहा, '2 अक्टूबर को बापू की जयंती है। इससे पहले 1 अक्टूबर को स्वच्छता से जुड़ा कार्यक्रम पूरे देश में होने वाला है। मेरा आग्रह है कि आप सभी इस स्वच्छता के कार्यक्रम में जुड़िए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »