20 Apr 2024, 01:39:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
मिथुन ((का,की,ड,छ,कु,घ,के,को,हा))

दैनिक राशिफल

आगे परिस्थितियां अनुकूल आने वाली हैं। बच्चों के व्यवहार से मन विचलित रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह अनुकूल फलदायी रहेगा। मेहमानों की आवाजाही से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के साथ आर्थिक लाभ भी होगा। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे। परिवार में मंगल कार्य योजनाएं होंगी। धन भी खर्च होगा। विद्यार्थियों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। विदेश यात्राओं के अवसर मिलेंगे।


उपाय : गणेश मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
शुभ रंग : हरा। शुभांक : 7

साप्ताहिक राशिफल

घर-परिवार में मंगल कार्य होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में कुछ नए आयाम स्थापित होंगे। आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे कम होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नवीन संपत्ति, जमीन, जायदाद खरीदी की योजना बनेगी। घरेलू उपकरणों की खरीदी होगी। विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।


उपाय :
पीपल के वृक्ष में मौली बांधें।
शुभ रंग : पिंक। शुभांक : 2

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी बुध 2 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करके आपकी राशि से अष्टम भाव में आ जाएगा। 24 जनवरी से 12 फरवरी तक वक्री रहेगा। 9 मार्च तक मकर राशि में भ्रमण करेगा। अत: इस अवधि में निराशा व असंतोष के भावों से परेशान रहेंगे। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। इस वर्ष विदेश जाने का भी अवसर मिल सकता है। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बनेंगे। 15 जुलाई तक उच्चधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसके बाद वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पर धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। चतुर्थ भाव में राहु की स्थिति माता को कष्ट देती रहेगी। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। वर्ष के प्रारंभ में भाइयों से विरोध बढ़ सकते हैं।

क्या करें

शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना मुंह देख कर दान करें। शनिवार को शाम के समय आटे के बने सरसों के तेल के दीपक में काले तिल डाल कर पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। मंगलवार के दिन लाल कपड़े में गुड़ बांध कर दान करें अथवा हनुमान जी के आगे चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

लाल किताब के उपाय

पूरे काले कुत्ते को रोटी, ब्रेड आदि खिलायें। चमड़े का नया जूता न पहनें। शौचालय में बेवजह तोड़-फोड़ कराने को टालें। सईशान कोण में बिजली के उपकरण न रखें। अहंकार से बचें।