28 Mar 2024, 21:15:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रेमी की कब्र पर सोती थी प्रेमिका, वजह कर देगी हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2021 12:16PM | Updated Date: Oct 26 2021 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Social Media इन दिनों अजब-गजब के किस्सों का अड्डा बना हुआ है। कई बार ऐसी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। खबरों के मुताबिक एक प्रेमिका अपने प्रेमी की मौत के बाद उसकी कब्र पर महिनों तक चारपाई बिछाकर सोती रही। पुलिस को भनक लगने पर कब्र खोदकर देखा तो हैरान हो गई। आपको बता दें कि कुछ साल पहले दोनों की दोस्ती फेक कॅाल के चलते हुई थी। जिसके बाद दोनों बिना शादी किए ही एक साथ रहने लगे थे। पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

यह  मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। बताया गया कि करीब दो साल पहले वहीं की रहने वाली लड़की के पास एक युवक का फोन आया। यह कॅाल वैसे तो रॅांग नंबर था, लेकिन इसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। देखते ही देखते बात प्रेम में तब्दील हो गई। साथ ही दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। युवती के घर उसके अलावा उसकी मां भी रहती थी। जो आंखों से अंधी थी। लड़की और युवक कुछ ही दिनों में एक साथ रहने लगे। जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और दोनों की बीच हाथापाई हो गई। इस बीच युवती ने प्रेमी के सिर में रॅाड़ से वार कर दिया। जिसके बाद उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
 
युवती को जब कुछ न सूझा तो घर कच्चा होने के चलते उसने घर में ही तीन दिनों तक कब्र खोद डाली। साथ ही प्रेमी के शव को कब्र में धकेलकर मिट्टी भर दी। इसके बाद करीब एक माह तक युवती प्रेमी की लाश पर ही चारपाई बिछाकर सोती रही। पुलिस को भनक लगी तो कब्र खोदकर देखा गया। जिसमें शव देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। साथ ही आरोपी लडकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालाकि घटना कब की है। इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »