19 Mar 2024, 15:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Good Luck Fish: ये है दुनिया की सबसे महंगी मछली, कीमत करोडों में - जानें खूबियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 7:54PM | Updated Date: Jun 24 2021 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी मछली के बारे में क्या आप यकीन करेंगे कि किसी मछली की कीमत 2-3 करोड़ रुपये हो सकती है। शायद नहीं! लेकिन ये सच है। ड्रैगनफिश या फिर एशियन अरोवाना दुनिया की सबसे महंगी मछली है। एरोवाना नाम की ये मछलियां दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी में ओयापॉक और रूपुनुनी नदियों में पाई जाती हैं। चीन के लोग तो इसके लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते हैं। जितने में आप एक ड्रैगन फिश खरीदेंगे उतने में दुनिया की महंगी से महंगी कार आ जाएगी। लिहाजा इस मछली के चक्कर में लोग जेल की हवा भी खा चुके हैं। ये मछलियां गुयाना के ताजे पानी में भी पाई जाती हैं। ये मछलियां कम सतही पानी और दलदलों के पास पाई जाती हैं। इतना ही नहीं, एरोवाना मछली पानी की सतह के करीब तैरना पसंद करती हैं। चीन में लोग इस मछली को घर में रखना स्टेटस सिंबल मानते हैं। कहा जाता है कि ये मछलियां अच्छी किस्मत लेकर आती हैं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि ये मछलियां लोगों को जीवन में संकट से बचाती हैं। 
 
लोग इस मछली को पालना भी पसंद करते हैं, क्योंकि फेंग शुई के हिसाब से इसे घर में रखने से तरक्की होती है। पैसा आता है, संपत्ति बढ़ती है। परिवार में प्यार बढ़ता है। इस मछली के लिए लोगों के मन में सम्मान भी है। क्योंकि यह इकलौती ऐसी नर मछली है जो अपने अंडों को मुंह में 50 दिनों तक रखती है। ये अपना मुंह तब खोलती है जब इसके बच्चे थोड़े बड़े हो जाते हैं। इन 50 दिनों तक यह कुछ खाती-पीती नहीं है। सोचने वाली बात है कि नर मछली ऐसा दुर्लभ काम कैसे कर सकती है। जबकि अन्य जीवों में मादा ही अपने अंडों का ख्याल रखती हैं। 
 
ये मछलियां बलशाली और साहसी होती हैं और 20 साल तक जीवित रह सकती हैं। यह 120 सेंटीमीटर तक बढ़ सकती हैं और वजन में लगभग 5 किलो हो सकती हैं। एरोवाना मछलियां मांसाहारी होती हैं और जब वे जंगली में रहती हैं, तो वे जलीय कीड़ों और छोटी मछलियों को खाती हैं। जब वे कैद में होती हैं, तो वे केंचुए, छोटी मछलियां, झींगे, मछली का मांस, टैडपोल और बहुत कुछ खा सकती हैं। वे मांसाहारी भोजन पसंद करती हैं। यह मछली ऐसी है जो शानदार तरीके से जम्प कर सकती है। यह पानी से 5 फीट ऊपर कूद सकते हैं। जब भी एक्वेरियम टैंक घर में रखे तो इन परिस्थियों को समझना बहुत जरूरी है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »