19 Mar 2024, 12:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में बन रहा है दुनिया का सबसे महंगा मास्क, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:02AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस से बचने के लिए आमतौर हम आप सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई मास्क ऐसा भी होगा, जिसकी कीमत बाजार में करोड़ों रुपये होगी। इजरायल की एक ज्वैलरी कंपनी एक ऐसा मास्क बना रही है, जो पूरी दुनिया में सबसे महंगा मास्क होगा। यह मास्क सोना, हीरा से बना होगा। इसकी बाजार में कीमत 1.5 मिलियन डालर करीब 11 करोड़ रुपये होगी।

लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक, इस मास्क को बनाने वाले डिजाइनर आइजैक लैवी का कहना है कि यह मास्क 18 कैरेट के सोने से बनेगा। इस मास्क को 3,600 सफेद और काले हीरे से सजाया जाएगा। साथ ही खरीदारों के अनुरोध पर टॉप रेटेड N99 फिल्टर से सजाया जाएगा। 

यवेल कंपनी के मालिक Levy ने कहा कि खरीदारों की दो अन्य मांगे थी। नंबर एक यह साल के अंत तक बना जाए और दूसरी यह दुनिया का सबसे महंगा होगा। उन्होंने कहा कि इसमें अंतिम शर्त पूरी करना सबसे आसान है।

आखिरकार कौन खरीदार है जो इतना महंगा मास्क खरीदेगा, इस पर उन्होंने खरीदार की पहचान नहीं बताई। इतना जरूर कहा है कि वो अमेरिका में रहने वाला चीनी व्यापारी था। लेकिन 270 ग्राम करीब आधा पाउंड होने की वजह से इसे आसानी से पहनना मुश्किल होगा। इसका वजन सर्जिकल मास्क से करीब 100 गुना अधिक होगा।

जेरुसलम के पास अपनी फैक्ट्री में इंटरव्यू के दौरान Levy ने कई मास्क हीरे से बने हुए दिखाए। Levy ने दिए गए इंटरव्यू में कहा कि हो सकता है कि पैसा ही सबकुछ न खरीदे, लेकिन अगर इस बहुत महंगा COVID-19 मास्क को खरीद सकता है।  और वो इसे पहन कर घूमना चाहते हैं, तो मेरे लिए खुशी की बात है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »