29 Mar 2024, 20:35:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना के कारण लगातार आगे बढ़ रही थी शादी की तारीख इसलिए लड़की ने कर ली आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:39AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्तीसगढ़ के दुर्ग सुपेला थाना क्षेत्र के राधिका नगर इलाके में एक 26 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से परिजनों ने उसकी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। पहले शादी मार्च में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण परिजनों ने शादी को दिसंबर तक टालने का फैसला लिया। इस बात से लड़की इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच में जुट गई है। लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें रात में इस घटना की भनक तक नहीं लगी। जब सुबह कमरे में किसी तरह की कोई आहट नहीं आई तो झांककर देखा कि वो पंखे से लटकी हुई थी। फिर परिजनों तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को नीचे उतारा।

लड़की की शादी जिस लड़के से होने वाली थी वो दुबई में काम करता है। पिछले कई महीनों से शादी टल रही थी। जिसकी वजह से वो परेशान रहने लगी और अचानक आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »