26 Apr 2024, 06:39:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अपने दोस्त से शादी करने के लिए ऑपरेशन से औरत बन गया था…वो दर्द नहीं सहा तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 10:47AM | Updated Date: May 22 2020 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कथित आधुनिकता के चलते पूरी दुनियां से लोगों द्वारा सेक्सचेंज कराने की खबरें आ रही हैं। लेकिन प्रकृति द्वारा दिए गए शरीर से छेड़छाड़ करना कितना गलत है, इसका अंदाजा इंदौर की पलक की खुदकशी से लगाया जा सरता है। पलक पहले हरीश नामक युवक था जो आठ साल पहले अपने दोस्त से शादी करने के लिए ऑपरेशन से युवती बन गया था। लेकिन युवक से युवती बनने के बाद अवसाद वह अवसाद से घिर गया। खबर है कि, उसे कुछ शारीरिक समस्याऐं भी होने लगीं थी।
 
इलाज भी कराया, लेकिन न शारीरिक समस्याऐं दूर हो सकीं और न अवसाद। इन सब से उसे बहुत दर्द हो रहा था उससे ये दर्द सहा नही जा रहा था। खबर है कि, इन हालातों में पलक ने कथित तौर पर खुदकशी कर ली। पुलिस उप निरीक्षक सुरेश बुनकर ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान पलक (26) के रूप में हुई है। उसने शनिवार रात चंदन नगर क्षेत्र में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पलक पिछले आठ साल से अपने एक पुरुष साथी के संग रह रही थी। पलक की लिंग परिवर्तन सर्जरी के बाद इस जोड़े ने कुछ समय पहले एक मंदिर में शादी भी कर ली थी।
 
हालांकि बुनकर ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि लिंग परिवर्तन ऑपरेशन के बाद से पलक को शारीरिक समस्याएं हो रही थीं। उन्होंने बताया कि, ‘इलाज और सुधारात्मक सर्जरी के बावजूद शारीरिक समस्याओं का निदान नहीं होने से पलक पिछले कई दिन से अवसाद में चल रही थी। पहली नजर में यही लगता है कि उसने अवसाद से तंग आकर जान देने का कदम उठाया’। बुनकर ने बताया कि पलक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है। मामले में हालांकि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। लेकिन उसकी मौत के हालात की सभी कोणों से विस्तृत जांच की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »