27 Apr 2024, 09:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कुछ ही समय की मेहमान थी ये नई दुल्हन, शादी के 18 घंटे बाद ही...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 12:03AM | Updated Date: May 11 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका की एक लव स्टोरी सामने आई जिसमें 35 वर्षीय डेविड मोशर ने अपनी 31 वर्षीय गर्लफ्रैंड हेदर से अस्पताल में शादी की। डेविड और हेदर 2015 में एक डांस क्लास में मिले थे और दोनों में प्यार हो गया। जिस दिन डेविड ने हेदर को प्रोपोज़ करने का सोचा उसी दिन 22 दिसंबर 2016 को उन्हें पता चला की हेदर को कैंसर है, लेकिन फिर भी डेविड उनके साथ रहे और उनके इस कठिन सफर में उनके साथ चले।
 
फिर डेविड ने हेदर से शादी करने का मन बना लिया और वो दोनों 30 दिसंबर 2017 को शादी करने वाले थे लेकिन हेदर के पास वक़्त कम था और डॉक्टरों के कहने पर डेविड ने शादी की तारीख को और पहले करते हुए 22 दिसंबर 2017 को रखा और उसी दिन डेविड और हेदर सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर इन हार्टफोर्ड  में हमेशा के लिए एक हो गयें। उन दोनों ने शादी की, हेदर वेडिंग गाउन पहनकर और विग लगाकर हॉस्पिटल के बेड पर लेटी थी वो ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी इसलिए वो ऑक्सीजन मास्क लगाईं हुई थी।
 
वो कुछ ही घंटो की मेहमान थी और दुनिया को अलविदा कहने से पहले वो अपने सपनों के राजकुमार से शादी के बंधन में बंध गई। शादी के 18 घंटे बाद ही हेदर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस शादी में हॉस्पिटल के नर्स, डॉक्टर और कई लोग शामिल थे और सबकी आँखें नम थी। इन सबके अलावा हेदर की एक मित्र क्रिस्टीना ली करस ने इन भावुक पलों को अपने कैमरे में कैद किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »