26 Apr 2024, 08:03:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लॉकडाउन में घर पर बोर हुआ लड़का तो चला गया बाथरूम, फिर घिनौनी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2020 1:21PM | Updated Date: May 6 2020 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या ब दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। वायरस का कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है, इस कारण कई देशों को लॉकडाउन किया गया है। इस बीच लोग घर पर ही बंद हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई चैलेंज वायरल हो  रहे हैं। इन चैलेंज को बढ़ावा देने में टिकटोक इन दिनों सबसे आगे हैं। कई तरह के अजीबोगरीब चैलेंजेस के बाद अब टिकटोक पर एक बेहद घिनौना ट्रेंड आया है। इसमें लोग अपनी पैंट को गीली करते नजर आ रहे हैं। लोग आईने के सामने खड़े होकर सूसू करते हुए वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। 

इस ट्रेंड का नाम है #peeyourpantschallenge. इसकी शरुआत 19 लिआम वेयर ने की। उसने खुद अपनी पैंट गीली करते हुए वीडियो बनाया और उसे शेयर कर दिया। वीडियो की शुरुआत में लिआम इस चैलेंज का नाम लेता है और उसके बाद सूसू करने का वीडयो बना लेता है। वीडियो के दौरान लोग फर्श पर गिरते टॉयलेट की आवाज भी सुन सकते हैं। इस वीडयो को लेकर लिआम ने कहा कि वो टिकटोक पर चलने वाले बेकार के चैलेंज से तंग आ गया था। उसने इन चैलेंजेस पर व्यंग करते हुए इस वीडियो को बनाया था ताकि लोग समझ पाएं कि कितनी बेकार की चीजें  चैलेंज के रूप में शेयर की जा रही है।

लेकिन उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जब उसके इस वीडियो के बाद  कई लोगों ने चैलेंज को एक्सेप्ट कर टॉयलेट करते हुए वीडियो बनाकर शेयर किया। लिआम के वीडियो को 33 लाख बार देखा जा चुका है। खुद लिआम भी हैरान है कि अगर किसी बेकार चीज को चैलेंज का नाम दे दिया जाए तो वो कैसे ट्रेंड करने लगता है। कई  लोगों ने बाद में खुद को बाथरूम के आईने में सूसू करते हुए रिकॉर्ड किया और इसका वीडियो शेयर किया। टिकटोक ने लिआम के वीडियो को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद उसने दुबारा इसे पोस्ट किया और अब तो ये ट्रेंड कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »