27 Apr 2024, 05:21:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हाथी पर 'कोरोना' को कुचलने निकले PM मोदी, देख हर कोई हैरान....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2020 12:12AM | Updated Date: May 5 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में जब लोगों ने 'पीएम मोदी' को हाथी पर सवार होकर निकलते देखा तो हर कोई हैरान रह गया। देखने वालों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनके शहर में 'पीएम मोदी' हाथी पर सवार होकर लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर थे।
 
प्रधानमंत्री के हाव-भाव में लोगों को घर में ही रहने की सलाह दे रहे थे। हाथी पर सवार होकर शहर भ्रमण और नेपथ्य में ऊर्जान्वित करता उनका भाषण लोगों को आकर्षित और प्रेरित कर रहा था। पेशे से शिक्षक प्रो.भूपेंद्र को शहर की सड़कों पर उन्हें देख लोग अचंभे में दिखे। अंदाज ऐसा कि आवाज सुनकर घर के झरोखे से ही लोगों ने अभिवादन करना शुरू कर दिया। उनके साथ पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान भी रहे। इस अनोखी पहल को समाज के सभी वर्ग के लोगों ने सराहा है।
 
दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि, पीएम मोदी की वेशभूषा में हाथी पर सवार होकर बिहार के समस्तीपुर के भूपेंद्र यादव ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरुक किया। यहां के कर्पूरी कॉलेज के प्रोफेसर भूपेंद्र यादव गुरुवार को शहर की आवाम से इस अनोखे अंदाज में मिले। वो पीएम मोदी के बोलने की हूबहू नकल करते हुए लोगों को जागरुक करते नज़र आए। भूपेंद्र यादव ने कहा कि वो इस संकट की घड़ी में पीएम मोदी के नेतृत्व से काफी खुश हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »