26 Apr 2024, 15:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोमांस के लिए तैयार होता था पति, बीवी कहती उसमें है दर्द, फिर लगाये खूफिया कैमरे…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2020 10:54AM | Updated Date: Apr 30 2020 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहब्बत में धोखा मिलना तो आम बात है लेकिन कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी सहन नहीं होता और वो ऐसा काम कर बैठते हैं कि खबरों की हेडलाइन बन जाते हैं। ताजा मामला इंग्लैंड देश से आया है। इंग्लैंड के उद्योगपति ने अपनी दूसरी वाइफ की सच्चाई जानकर कुछ ऐसा किया जिससे सभी हैरान रह गए है।

54 वर्षीय का पीटर मॉर्गन इंग्लैंड में व्यापारी है। एक बार वो क्लब गया जहां की सबसे खूबसूरत डांसर को वो दिल दे बैठा। 54 वर्षीय पीटर मॉर्गन ने अपनी गलर्फ्रेंड (25 वर्षीय) जो बेहद खूबसूरत डांसर जिओर्जिना सायमंड्स के साथ संबंध बनाए और शादीशुदा होने बावजूद भी उसके साथ रहने लग गया। उसने उससे शादी भी कर ली।

एक बच्चे की मां सायमंड्स पहले डांसर थी और फिर कुछ वक्त हाईप्रोफाइल वेश्या भी रहीं। पीटर की नजर उस पर पड़ी तो उसने उसे अपना पर्सनल एस्कॉर्ट बना लिया और इसके ऐवज में 10,000 तक की भारी-भरकम सैलरी भी दी। और जल्द ही उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

इसके बाद पीटर ने सायमंड्स पर अपनी दौलत लूटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 3 साल के साथ में उन्होंने सायमंड्स को कई महंगे गिफ्ट दिए। स्पा, घुड़सवारी और फैशनेबल होटल में ठहरने के उसके शौक पूरे किए। कुछ साल साथ रहने के बाद महिला का मन उचट गया और वह दूसरा साथी खोजने लगी। इंतजार था तो बस इसका कि कब वह रईस अपना एक बंगला उसके नाम कर दे। वो जब जब उसके पास आता वो बॉडी में दर्द का बहाना बनाती थी।

पीटर को कुछ शक हुआ तो उसने जिस बंगले में उसको रखा था वहां गुप्त कैमरा लगवाया। कैमरे जो रिकॉर्ड हुआ उसे देखकर उसका खून खौल गया। महिला अभी भी अपना देह व्यापार का धंधा कर रही थी। पीटर के जाने के बाद वहां ग्राहक आते थे। गुस्साए पीटर ने वाइफ का कत्ल कर दिया। अब पीटर जेल में है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »