20 Apr 2024, 07:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दूल्हे ने शादी के कार्ड पर सीएए-एनआरसी के समर्थन में लिखा दी ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 9:46AM | Updated Date: Jan 19 2020 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने वाले लोग बड़ी संख्या में सामने आने लगे हैं। हर कोई अपने-अपने अंदाज में सीएए का समर्थन कर रहा है। इसी कड़ी में एक युवक ने अपने विवाह के कार्ड में भी सीएए के समर्थन में संदेश लिखवाया है। देहरादून के अवंतिका विहार निवासी मोहित मिश्रा ने बताया कि सीएए देशहित में जरूरी है। उनका कहना है कि लोगों को देश में होने वाले बदलावों के बारे में ठीक से जानकारी जुटानी चाहिए। 

इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में अत्याचार का शिकार हो रहे वहां के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, जैन, पारसी व ईसाई भाइयों को देश में नागरिकता मिल सकेगी। इनसे देश को कोई नुकसान होने वाला नहीं है, बल्कि इन वर्गों के लोग देश की तरक्की में अहम योगदान देने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि वह सीएए का समर्थन करते हैं। इसीलिए उन्होंने अपने विवाह के कार्ड में सीएए और एनआरसी के समर्थन में संदेश लिखवाया है। काफी लोगों ने इसे सराहा है। उनका ये कार्ड सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »