29 Mar 2024, 01:18:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

60 साल की महिला 1 मिनट में खा गई 6 इडली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:09PM | Updated Date: Oct 11 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। 60 साल की बुजुर्ग महिला ने 1 मिनट में 6 इडली खा जाने का अनोखा वाकया सामने आया है। जहां एक युवा व्यक्ति भी 1 मिनट में एक, दो या अधिक से अधिक तीन इडली खा सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 60 साल की एक बुजुर्ग महिला एक मिनट से भी कम समय में 6 इडली खा जाने का कारनामा कर दिखाया है।
 
यह प्रतियोगिता विशेष रूप से मैसूर दशहरा में महिलाओं के लिए आयोजित की गई थी जिसमें उन्हें एक मिनट के अंदर अधिक से अधिक इडली खानी थी। बता दें कि महिला का नाम सरोजम्मा है और वह हुलहल्ली की रहने वाली है। गौरतलब है कि मैसूर दशहरा 10 दिनों तक मनाया जाता है। यह नवरात्रि त्योहार के साथ शुरू होता है और विजयदशमी के दिन समाप्त होता है, इस दिन को देश भर में बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि मैसूर में होने वाला दशहरा का त्योहार देश-विदेश में विख्यात है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »