26 Apr 2024, 23:11:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन और बाइडेन ने फोन पर की बात, रूस के सुरक्षा प्रस्तावों पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2021 12:11PM | Updated Date: Dec 31 2021 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच साल के अंत में टेलीफोन पर बातचीत हुई और इस दौरान दोनों ने रूस के हालिया सुरक्षा प्रस्तावों पर चर्चा की। एक बयान में कहा गया, ''दोनों नेताओं ने 7 दिसंबर को अपने पिछले परामर्श के दौरान हुए समझौतों पर चर्चा की, जिसमें रूस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कानूनी गारंटी के प्रावधान पर बातचीत शुरू करने का निर्णय भी शामिल है।'' इस दौरान श्री पुतिन ने रूस और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता और रूस और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों के बीच समझौते के पीछे छिपे उद्देश्यों पर बात की।
  
पुतिन और बाइडेन गंभीर और सार्थक बातचीत के महत्व पर सहमत हुए और पुष्टि की कि रूस और अमेरिका के बीच आगामी सुरक्षा वार्ता तीन प्रारूपों में की जाएगी। इस बातचीत का पहला दौर 9-10 जनवरी को जिनेवा में होगा। दूसरे दौर का आयोजन 12 जनवरी को ब्रुसेल्स में होगा और 13 जनवरी को यूरोप में तीसरे दौर की बातचीत होगी। बाइडेन ने कहा है कि रूस और अमेरिका मिलकर यूरोप सहित पूरी दुनिया में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अमेरिका यूक्रेन में आक्रामक हथियारों को तैनात नहीं करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »