26 Apr 2024, 09:37:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सात घंटे तक अंतरिक्ष में ‘स्पेसवॉक’ के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन लौटे : नासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2021 4:53PM | Updated Date: Sep 13 2021 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। दो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री जापान के अकिहिको होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्केट लगभग सात घंटे तक अंतरिक्ष में ‘स्पेसवॉक’ के बाद सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) लौट आए हैं।  अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को यह जानकारी दी ।
 
नासा ने एक बयान में कहा, ‘‘ जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) के अंतरिक्ष यात्री अकिहिको होशिदे और यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के थॉमस पेस्केट छह घंटे 54 मिनट की ‘स्पेसवॉक’ पूरी करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) सुरक्षित लौट आए। ’’ इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्री एक साथ रहे और तीसरे सौर पैनल की स्थापना की तैयारी के लिए  एक सपोर्ट ब्रेकेट को जोड़ा  इसके अलावा होशिदे और पेस्केट ने  ‘‘ फ्लोटिंग प्वाइंट’’ को मापने वाली एक इकाई को बदला जो स्टेशन के आसपास की इलैक्ट्रीकल चार्जिंग क्षमता को मापता है।
 
जापान के अंतरिक्ष यात्रा होशिदे को यह चौथी  और पेस्केट की छठी स्पेसवॉक है। नासा के ट्विटर के अनुसार दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने इस दौरान 1500 से 3000 कैलोरी का इस्तेमाल किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »