बर्लिन। चीन में हाल ही में नियुक्त जर्मन राजदूत जान हेकर का निधन हो गया है। जर्मन संघीय विदेश कार्यालय ने सोमवार सुबह एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है, ‘‘बहुत दुख और निराशा के साथ बताना पड़ रहा है कि हमें चीन में जर्मन राजदूत प्रो. डॉ. जान हेकर के आकस्मिक निधन की जानकारी मिली है। वह 54 वर्ष के थे। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और करीबी लोगों के साथ हैं। बयान में निधन के कारण या स्थान सहित कोई और विवरण प्रदान नहीं किया गया है। हेकर अगस्त में चीन के राजदूत बने। इससे पहले उन्होंने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के विदेश नीति सलाहकार के रूप में कार्य किया था।