27 Apr 2024, 03:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिडेन करेंगे न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में तूफान इडा से हुए नुकसान का सर्वेक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2021 11:18AM | Updated Date: Sep 5 2021 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भीषण तूफान इडा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अगले मंगलवार को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी राज्यों का दौरा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार को श्री बिडेन ने दक्षिण पूर्वी अमेरिकी राज्य लुइसियाना का दौरा किया। राज्य का न्यू ऑरलियन्स शहर तूफान के कारण अब भी बिजली की कटौती से जूझ रहा है।
 
बिडेन प्रशासन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति न्यूयॉर्क के क्वींस शहर का दौरा करेंगे, जहां मूसलाधार बारिश के दौरान बेसमेंट अपार्टमेंट में पानी भर जाने से कई लोगों की मौत हो गयी थी। व्हाइट हाउस ने इस यात्रा का कोई विवरण नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तूफान के कारण हुई बारिश और बाढ़ से न्यू जर्सी में 23 और न्यूयॉर्क में 15 लोगों की मौत हो गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »