26 Apr 2024, 23:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में 389 और कोरोना संक्रमितों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2021 11:56AM | Updated Date: Aug 3 2021 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जनेरियो। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15,143 नये मामले सामने आये वहीं 389 और मरीजों की मौत हो गयी। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 99 लाख 53 हजार 501 हो गया तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख 57 हजार 223 हो गयी है।
 
औसत आंकड़ों के मुताबिक ब्राजील में पिछले एक सप्ताह के दौरान औसतन 35,120, मामले सामने आये वहीं दैनिक मौतों की औसत संख्या 960 रही। वर्तमान में प्रति 10 लाख की आबादी में संक्रमण के मामलों की संख्या 9495 और मौतों की संख्या 265 है। ब्राजील में अब तक 14.23 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज दिया गया है जिनमें 1.8 करोड़ लोग पहला और 4.14 करोड़ से ज्यादा इसके पूरे डोज ले चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में ब्राजील विश्व में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे तथा मृतकों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »