26 Apr 2024, 10:22:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में 464 और कोरोना संक्रमितों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 11:17AM | Updated Date: Aug 2 2021 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जनेरियो। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20,503 नये मामले सामने आये वहीं 464 और मरीजों की मौत हो गई। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 99 लाख 38 हजार 358 हो गया तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख 56 हजार 834 हो गई है।
 
मंत्रालय ने कहा है कि देश कोरोना महामारी की नई लहर का सामना कर रहा है और इससे अस्पतालों के समक्ष मरीजों के उपचार को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई है। ब्राजील में अब तक 14.20 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज दिया गया है जबकि 4.14 करोड़ से ज्यादा लोग इसके पूरे डोज ले चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में ब्राजील विश्व में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे तथा मृतकों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »