27 Apr 2024, 07:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगान सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में सेना ने मार गिराए 254 तालिबान आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 8:37PM | Updated Date: Aug 1 2021 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कई सूबों में जंग तेज हो गई है। आतंकियों के हमलों के बीच अफगान सेना ने पिछले 24 घंटे में कई प्रांतों में तालिबानी ठिकानों पर हमले किए और 254 आतंकियों को ढेर कर दिया। इधर आतंकियों ने कंधार एयरपोर्ट पर राकेट हमला किया। यहां पर तीन राकेट दागे गए। एयरपोर्ट पर हमले के बाद यहां से उड़ानें बंद कर दी गई हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार सेना ने जंग को तेज करते हुए गजनी, कंधार, हेरात, काबुल, बल्ख और कपिसा आदि राज्यों में आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सेना ने एक दिन में ही 254 आंतकियों को मार गिराया। 97 आतंकी घायल हुए हैं। आतंकियों के गोला-बारूद को भी नष्ट कर दिया है।
 
इधर, अफगान सेना कंधार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है। आतंकियों ने सेना पर दबाव बनाने के लिए कंधार एयर पोर्ट पर राकेट हमले किए। यहां तीन राकेट दागे गए। हमले के बाद सभी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगान सेना के विमान तालिबान पर हमले के लिए लगातार कंधार से ही उड़ानें भर रहे थे, इसीलिए एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है। अफगान सरकार के अधिकारी ने बताया कि हमले में रनवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इन हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। यहां से पांच प्रांतों में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए जा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »