26 Apr 2024, 23:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कोरोना के 53 नये स्थानीय मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 5:28PM | Updated Date: Aug 1 2021 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। कोरोना वायरस के उद्गम स्थल के तौर पर जाने जाने वाले चीन में कोरोना के 53 नये मामले सामने आये हैं, जो स्थानीय संपर्क के हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपने दैनिक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी। नये मामलों में से 30 जियांगसु, 12 हेनान, चार हुनान, तीन युनान तथा एक-एक मामला क्रमश: फुजियान, शांडोंग, हुबेई एवं निंगझिया से सामने आये हैं। इसके अलावा 22 नए आयातित मामले सामने आए हैं जिनमें से सात युन्नान में, पांच शंघाई में, तीन तियानजिन में, दो-दो मामले क्रमश: इनर मंगोलिया और ग्वांगडोंग में तथा एक-एक मामला क्रमश: झेजियांग, हेनान और सिचुआन में दर्ज किए गए।
 
केंद्र के मुताबिक शंघाई में एक संदिग्ध मामला सामने आया है जो बाहर से आया है। देश  में शनिवार तक  कुल 7,432 आयातित मामले सामने आए थे। उनमें से 6,762 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 670 अस्पताल में भर्ती रहे। आयातित मामलों में कोई मौत की सूचना नहीं मिली है। देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या शनिवार तक 93,005 तक पहुंच गई, जिसमें 1,022 मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिनमें से 25 गंभीर स्थिति में हैं। चीन में अब तक कुल 87,347 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और वायरस के परिणामस्वरूप 4,636 की मृत्यु हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »