26 Apr 2024, 23:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अलास्‍का प्रायद्वीप में महसूस किए गए, 8.2 की तीव्रता वाले भूकंप के इटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 2:05PM | Updated Date: Jul 29 2021 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के अलास्‍का प्रायद्वीप में बुधवार रात 10:15 बजे भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनूसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.2 आंकी गई है। भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई पर था। अलास्का में पेरीविल शहर से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र माना जा रहा है।

भूकंप इतना तेज था कि इसके बाद दक्षिण अलास्का, हवाई और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को तट से दूर और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। अलास्का में अक्सर ही भूकंप के झटके आते रहते हैं। लेकिन 8.2 की तीव्रता वाले भूकंप के इटके काफी शक्तिशाली माने जाते है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »