19 Apr 2024, 21:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलसोनारो के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सर्वोच्च न्यायालय दिया है आपराधिक जांच का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2021 9:39PM | Updated Date: Jul 4 2021 9:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो मुसीबत में घिर गए हैं। उनके खिलाफ सर्वोच्च अदालत के वैक्सीन डील मामले में आपराधिक जांच की अनुमति देने के बाद देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ब्राजील के 40 शहरों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। उनकी मुख्य मांग राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की थी। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति बोलसोनारो को ब्राजील में कोरोना से हुई हर मौत का भी जिम्मेदार मान रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि मरने वालों के लिए एक-एक मिनट का भी मौन रखा जाए तो जून 2022 तक मौन रखने का सिलसिला बंद नहीं होगा। ज्ञात हो कि शुक्रवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने वैक्सीन डील की जांच के आदेश दिए हैं। 
 
यह मामला उस समय शुरू हुआ था, जब स्वास्थ्य मंत्रालय के आयात विभाग के प्रमुख रिकार्डो मिरांडा ने यह आरोप लगाया था कि उन पर भारत से कोवैक्सिन के दो करोड़ टीकों का आयात करने के लिए अनुचित दबाव का सामना करना पड़ा। मिरांडा ने सीनेट समिति के सामने पेश होने के बाद कई आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में जेयर बोलसोनारो को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »