19 Apr 2024, 09:09:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुफ्त में बिक रहा है ये आलीशान बंगला, फिर भी खरीदने को तैयार नहीं लोग, ये है वजह…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 12:05AM | Updated Date: May 5 2021 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका के लुसिआना रियल एस्टेट फर्म ने इस घर को किसी को भी मुफ्त में देने की पेशकश की है। घर की मालकिन सिल्विया मैक्लेन ने घर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की। इस पोस्ट को मार्च के महीने में किया गया था। कोई भी इस घर को खरीदकर तुरंत इसमें शिफ्ट हो सकता है।अपने पोस्ट में सिल्विया ने लिखा कि ये घर 1920 से 1930 के बीच में बना था। पिछले 6 महीने से ये खाली है। इस दौरान इसकी मरम्मत का काम चल रहा था। इस पोस्ट को मार्च के महीने में किया गया था। कोई भी इस घर को खरीदकर तुरंत इसमें शिफ्ट हो सकता है। 

अपने पोस्ट में सिल्विया ने लिखा कि ये घर 1920 से 1930 के बीच में बना था। पिछले 6 महीने से ये खाली है। इस दौरान इसकी मरम्मत का काम चल रहा था। 24 सौ स्क्वायर फुट में बने इस घर को कोई भी खरीद सकता है। ये ऑफर हर किसी के लिए रखा गया है। घर के आसपास कई पेड़ भी लगे हैं। सिल्विया ने लिखा कि इस घर में दो एसी भी हैं, जो काम करते हैं। लेकिन इतना आलिशान घर आखिर कोई मुफ्त में क्यों बेचना चाहता होगा। पोस्ट के बाद कई लोगों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। वहीँ कई लोगों ने ये पता लगाना चाहा कि आखिर इस घर को मुफ्त में क्यों बेचा जा रहा है। ये घर भुतहा है। 

आसपास के लोगों का कहना है कि 1974 में जो परिवार यहां रहता था, उसमें रहने वाले शख्स ने सोते समय अपने मां-बाप और चार भाई-बहनों का खून कर दिया था। इस घर को एडेले विंसेट ने बनवाया था। अपने परिवार के साथ उसकी तस्वीर। घेरे में दिखने वाली महिला ने एडेले विंसेट है। एडेले की मौत एक दुर्घटना में हो गई थी। वो किचन में खाना बना रही थी, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस घर में बाद में रहने वाले कई लोगों ने एडेले विन्सेंट का भूत देखा है। जब एडेले की मौत हुई, तब वो 90 साल की थी। घर में रहने वाली कई लोगों ने एडेले को वहां घूमते देखा है। वहीं फेसबुक पर इस ऐड को देखने के बाद जिप्सी डॉन, जो खुद को इस घर का आखिरी मालिक बता रहा है, ने लिखा कि ये घर शानदार है। लेकिन यहां आप तभी रहे, जब आपको भूतों से  आदत हो। ऐसा इसलिए कि ये भूत काफी शोर करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »