28 Mar 2024, 20:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में भीषण चक्रवाती तूफान से करीब 100 इमारतें क्षतिग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2021 12:04AM | Updated Date: May 3 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। मध्य जापान में भीषण चक्रवाती तूफान में करीब 100 इमारतें नष्ट हो गई हैं लेकिन इसमें किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। संवाद समिति क्योडो ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि इन तेज तूफानी हवाओं के कारण ही इमारतों की छतें उड़ गई हैं और शहर में खिड़कियां चकनाचूर हो गई हैं। कारें भी चारों तरफ पलटी हुई देखी जा सकती है। इन दौरान लगभग 32 घरों में बिजली आपूर्ति पर काफी असर पड़ा और आधिकारिक सूत्रों ने इसमें तीन लोगों के घायल होने की बात कही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »