27 Apr 2024, 01:27:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाया, चार मई से प्रभावी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 12:42PM | Updated Date: May 1 2021 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन  ने वैश्विक महामारी कोविड-19  के नये स्ट्रेन के तेजी से बढ़ते मामले के मद्देनजर भारत के  साथ यात्रा प्रतिबंधित करने का फैसला किया है जो चार मई से लागू हो जायेगा। व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) की सलाह पर भारत के साथ यात्रा को प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है। भारत में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। बिडेन ने इस संबंध में एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये गये हैं जिसमें कहा गया है कि  विश्वभर में कोरोना के नये स्ट्रेन का एक तिहाई से अधिक मामले हैं भारत में हैं। देश के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करके मद्देनजर यह प्रतिबंध आवश्यक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »