26 Apr 2024, 17:36:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको की खाडी में जहाज डूबने से एक मरा, 12 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2021 5:22PM | Updated Date: Apr 15 2021 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। लुइसियाना राज्य के पास मेक्सिको की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाज सीकोर पावर के डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और अन्य 12 लोग अभी भी लापता हैं। अमेरिकी तट रक्षक क्षेत्र के कमांडर विल वाटसन ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। वाटसन ने बुधवार को कहा, ‘‘अब तक हमने छह लोगों को बचाया है जिन्हें सुरक्षित रूप से तट पर स्थानांतरित किया गया है। दुर्भाग्य से हमने एक मृतक को पानी की सतह से बरामद किया और बाकी लापता 12 लोगों की खोज जारी है।’’ वाटसन ने कहा जहाज लगभग 55 फुट नीचे पानी में आंशिक रूप से डूबा हुआ है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »