27 Apr 2024, 00:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन को कमजोर करना चाहते थे पुतिन : अमेरिकी खुफिया विभाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2021 12:17PM | Updated Date: Mar 17 2021 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया परिषद की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को कमजोर करने के लिए रूसी सरकार के कुछ अधिकारियों को अधिकृत किया था। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया परिषद ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया। रिपोर्ट के मुताबिक परिषद ने कहा, ‘‘ हमने इस बात का पता लगाया है कि पुतिन ने रूसी सरकार के कुछ अधिकारियों को राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की उम्मीदवारी को कमजोर करने का काम सौंपा था।
 
रूसी अधिकारियों को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दावेदारी को मजबूत करने, मतदान प्रक्रिया में अमेरिकी लोगों के विश्वास को कम करने तथा अमेरिका में सामाजिक-राजनीतिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कहा गया था। रूस के अधिकारियों ने अमेरिकी खुफिया विभाग के इन दावों को खारिज करते हुए अमेरिका में राजनीतिक भ्रष्टाचार जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर रूस को बदनाम करने का आरोप लगाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »