काबुल। अफगानिस्तान के मध्य उरूगजान प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियान में कम से कम 15 तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है।
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि देहरादून जिले में चलाए गए इस अभियान में तालिबानी आतंकवादियों के हथियारों और गोला बारूद और अन्य सामग्री को नष्ट कर दिया है और दो ठिकानों तथा अन्य वाहनों को भी तबाह कर दिया गया है। यहां इस अभियान में सात आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरा अभियान फराह प्रांत के पाश्तरोद प्रांत में चलाया गया जिसमें आठ आतंकवादियों की मौत हो गई है तथा एक आतंकवादी घायल हुआ है।