27 Apr 2024, 00:37:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में भारी हिमपात और तेज हवाओं के कारण 100 उड़ानें रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2021 3:53PM | Updated Date: Jan 29 2021 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के उत्तरी हिस्से में भारी हिमपात और तेज हवाओं के कारण लगभग 100 उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।     एनएचके ब्रॉडकास्टर ने शुक्रवार को बताया कि दो सबसे बड़ी जापानी एयरलाइंस, आॅल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) और जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने क्रमश: होक्काइडो और उत्तरी होन्शू द्वीप पर 46 और 34 उड़ानें रद्द की हैं। रद्द उड़ानों की कुल संख्या 98 है। होक्काइडो में शुक्रवार को हवा की गति 30 मीटर प्रति सेकंड (67 मील प्रति घंटे) तक पहुंच गयी और अगले दिन इसके घटकर 20 मीटर प्रति सेकंड रहने की उम्मीद है। अगले दिन इस द्वीप पर 60-70 सेंटीमीटर (23-27 इंच) हिमपात होने का भी अनुमान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »