26 Apr 2024, 19:11:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो रेबोलो कोरोना पॉजिटिव, नहीं दिखे कोई लक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2021 12:14PM | Updated Date: Jan 12 2021 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो रेबोलो डिसूसा के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जारी पोस्ट के मुताबिक पिछले दो दिन में डिसूसा की दो बार जांच की गयी और दोनों दफे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी लेकिन अन्य पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव रिपोर्ट आयी। उनमें हालांकि इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में राष्ट्रपति के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल में राष्ट्रपति पद के लिए आगामी 24 जनवरी को चुनाव होने जा रहे हैं और डिसूसा पुन: इस दौड़ में शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »