मिंस्क। मिंस्क में अवैध रुप से प्रदर्शन कर रहे करीब 19 लोगों को रविवार के गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शन पर नियंत्रण रखा है और हालात फिलहाल स्थिर है। शहर की पुलिस ने हालांकि गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों की संख्या नहीं बतायी है। उल्लेखनीय है कि बेलारुस में गत नौ अगस्त को राष्पति चुनाव के बाद से राजनीतिक अस्थिरता चल रही है।