23 Apr 2024, 21:33:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.68 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 12:29AM | Updated Date: Nov 21 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन/रियो डिजेनेरो/नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच विश्व में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 5.68 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस महामारी से अब तक 13.59 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे विश्व में दर्ज किये गए कोरोना के कुल मामलों में से लगभग 48 प्रतिशत मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील के हैं। इस महामारी से संक्रमित लोगों और मृतकों की संख्या के मामले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: अमेरिका, भारत और ब्राजील है। इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 190 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 56,822,606 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,359,120 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में यह तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 11,713,242 लोग संक्रमित हुए हैं और 252,514 मरीजों की मौत हुयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,882 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 90.04 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 84.28 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 584 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,32,162  हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 491 की बढ़ोतरी से यह अब 4,43,794 हो गयी है। ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है।

देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 59.81 लाख से पार हो गयी है जबकि 168,061 लोग काल के गाल में समा गए हैं। फ्रांस में अब तक 21.37 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं और 47,201 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19.98 लाख से ज्यादा हो गई है और अब तक 34,525 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 15.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,291 लोगों की मौत हुई है।

ब्रिटेन में अभी तक करीब 14.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,870 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 13.49 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 36,532 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 13.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,870 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.25 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,761 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 100,104 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.39 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,317 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 8.78 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 13,505 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 8.15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,417 लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड में संक्रमण के 7.96 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 12,088 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 7.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,671 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आगे निकल गया है जहां संक्रमितों की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है तथा 10,694 लोगों की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में कोरोना से 5.45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,025 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,955 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.29 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,834 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.83 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,600 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.79 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 6,856 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,846 लोगों की मौत हुई है।

बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.41 लाख से अधिक हो गई है और 6,305 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,943 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,998 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 3.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 9,596 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,561 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.54 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,729 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,742 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,073, कनाडा में 11,314, बोलीविया में 8,889, मिस्र में 6,508, स्वीडन में 6,340, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,050, पनामा में 2,922 और होंडुरास में 2,839 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »