26 Apr 2024, 08:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जीत किसी की भी हो, अमेरिका का प्रमुख सहयोगी बना रहेगा जर्मनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 5 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की चल रही मतगणना के बीच बुधवार को कहा कि इस चुनाव में जीत चाहे किसी की भी हो,जर्मनी अमेरिका का प्रमुख सहयोगी बना रहेगा। जर्मनी के वाइस चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज ने चुनाव  मतदान के एक दिन बाद आज यह बात कही। 
सोल्ज ने कहा - अमेरिका में कोई भी राष्ट्रपति बने , हम अमेरिका के प्रमुख सहयोगी बने रहेगें। हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि लोकतंत्र का यह महापर्व आवश्यक प्रक्रियाओं के अनुपालन के साथ सम्पन्न हो। अमेरिका में राष्ट्रपति  चुनाव के लिए मतगणना जारी है और इस बीच डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार  डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ  बढ़त बना ली है।
 
राष्ट्रपति चुनाव में 67 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले दिन में श्री ट्रंप ने  विश्वास व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘हम पूरे देश में वास्तव में अच्छी चीजें होते हुये देख रहे हैं। आप सभी का धन्यवाद। ट्रम्प ने चुनावी नतीजों के प्रति उत्साहित होकर ट्वीट किया - मैं आज रात बयान जारी करूंगा। बड़ी जीत होगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »