25 Apr 2024, 20:56:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में अमेजन केंद्र पर गोलीबारी में एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 7:01PM | Updated Date: Sep 30 2020 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में मंगलवार को अमेजन  केंद्र पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक घायल हो गया। फ्लोरिडा टाइम्स-यूनियन अखबार ने बुधवार को स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि फ्लोरिडा  के जैक्सनविले शहर में यह घटना हुई। पुलिस ने कहा - स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे गोलीबारी हुयी।
 
पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दो लोगों को जख्मी हालत में पाया। घायल अमेजन के कर्मचारी लग रहे थे। एक महिला की  घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस के मुताबिक इस साल पेकन पार्क रोड स्थित अमेजÞन केंद्र पर दूसरी बार गोलीबारी हुयी है। पिछली घटना 29 जून को हुयी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »