29 Mar 2024, 13:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में सवा तीन करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमित, करीब 10 लाख की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2020 2:07PM | Updated Date: Sep 28 2020 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से विश्वभर में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सवा तीन करोड़ से अधिक हो गई है जबकि इस बीमारी से करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3,29,94,213 लोग प्रभावित है। वही 9,96,682 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 71.14  लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 2.04 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 82,170 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 60,74,702 पर पहुंच गया। इसी अवधि में 1,039 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 95,542 हो गयी है। ब्राजील में अब तक लगभग 47.32 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.41 लाख  से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.46 लाख हो गई हैं तथा 20,239 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक 8.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,488 लोगों ने जान गंवाई है।

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.42 लाखलोग संक्रमित हुए हैं और 32,142 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 7.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 76,430 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन  कोरोना संक्रमितों की संख्या में आठवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 7.16 लाख से अधिक हो गयी है। वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 31,232  हो गयी हैं। अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,749  लोगों की मौत हुयी है। दक्षिण अफ्रीका नए मामलों में वृद्धि के बाद अब 10वें स्थान पर है। यहां अब तक करीब 6.70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16, 398 लोगों की मृत्यु हुई है।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 5. 52 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 31,675 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.57 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,641लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.46लाख से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 25, 589 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.37 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,077 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.59 लाख हो गई है तथा 5,161 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.49 लाख है वहीं 8,990 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में कोरोना के 3.33 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 4,683 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की ने कोरोना से संक्रमित होने के मामले में पाकिस्तान को पीछ छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 3.14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7997लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक लगभग 3.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,457 लोगों की मौत हो चुकी है।  यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,835 लोगों की मौत हुई है।

फिलीपींस ने कोरोना संक्रमितों के मामलों में जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या लगभग 3.04 लाख से अधिक हो गई है और 5,344 लोगों की मौत हो चुकी है।  जर्मनी में अब तक  2.86 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,464 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2.75 लाख से अधिक हो गयी है तथा 10,386 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11,279, बेल्जियम में 9980,  कनाडा में 9318, बोलीविया में 7858, नीदरलैंड में 6415, स्वीडन में 5880, मिस्र में 5883, चीन में 4739, रोमानिया में 4,718, यूक्रेन में 4,044, ग्वाटेमाला में 3229, पोलैंड में 2432, पनामा में 2340, होंडुरास में 2288 और स्विट्जरलैंड में 2064 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »