27 Apr 2024, 00:39:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 13 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2020 3:29PM | Updated Date: Sep 24 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुल-ए-आलम। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगार के खारवार जिले में सरकारी सुरक्षा बलों के आतंकवाद निरोधक अभियान में कुल 13 आतंकवादी मारे गये। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता शाहपोर अहमदजई ने गुरुवार को बताया कि सेना और पुलिस सहित सरकारी सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकवाद निरोधक अभियान शुरू किया जिसमें 13 आतंकवादी मारे गये। 

जिले में पिछले कुछ सप्ताह से तालिबान आतंकवादियों ने हमले तेज कर दिये थे जिसके कारण सुरक्षा बलों ने यह अभियान चलाया है। अहमदजई ने बताया कि अभियान में कोई भी सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से आतंकवादियों का पूरी तरह सफाया होने तक यह अभियान जारी रहेगा। तालिबान ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »